1- प्रतिपदा
के दिन जन्मा हुआ जातक उद्धम करने वाला, उद्योगी , पवित्र आचरण करने वाला होता है।

2- द्वितीया के दिन जन्मा जातक अति तेजवान, पशु, बल,यशवान, धनवान होता है।

3- तृतीया के दिन जन्मा हुआ जातक पुण्यवान , प्रतापी , पापभिरू , अच्छे आचरण से युक्त, सुन्दर वाणी बोलने वाला होता है।

4- चतुर्थी के दिन जन्मा हुआ जातक आशावादी, भ्रमित, भटकने वाला, मंत्र-तंत्र में अभिरुचि रखने वाला होता है।

5-  पंचमी के दिन जन्मा हुआ जातक सर्व शास्त्र तथा वेदों में प्रीति रखने वाला , कामी, विलाशी,दुर्बल शरीर वाला एवं चंचल होता है।

6- खष्ठी के दिन जन्मा हुआ जातक मध्यम बलवान, रजा जैसा , अति क्रोधी होता है।

7- सप्तमी के दिन जन्मा जातक कठोर वचन बोलने वाला , कफ़ प्रकृति युक्त एवं बलवान होता है।

8- अष्टमी के दिन जन्मा हुआ जातक अति कामी, कफ प्रकृति युक्त और पुत्रबधु में प्रीती रखने वाला होता है।

9- नवमी के दिन जन्मा हुआ जातक प्रशिद्ध, सुन्दर शरीरी, कुपुत्र,कुस्त्री की प्राप्ति वाला कामी होता है।

10- दशमी के दिन जन्मा हुआ जातक धर्मवान, सुन्दर और सुशील वाणी युक्त सुन्दर स्त्री संतान युक्त धनवान होता है।

11- एकादशी के दिन जन्मा जातक देव ब्राह्मण को पूजने वाला नोकर-चाकर से युक्त और धनवान होता है।

12- द्वादशी के दिन जन्मा जातक पवित्र कार्यों में प्रीती रखने वाला त्यागी, पंडित, और धनवान होता है।

13- त्रयोदशी को जन्मा हुआ जातक लोभी, अति कमी और धनवान होता है।

14- चतुर्दशी को जन्मा हुआ जातक क्रोधी, पराये धन और पराई स्त्री में प्रीती रखने वाला लोभी होता है।

15    ***** अमावश्या *****

अमावश्या के दिन जन्मा जातक  आशावादी, पितृ एवं देवताओं की भक्ति में तत्पर होता है।

15 ******** पुर्णिमा ********
पूर्णिमा के दिन जन्मा हुआ जातक धनवान, कुलवान, यशवान, पुत्रवान होता है।

X